Mann Sundar : 4 January 2026, Love or sacrifice? Rahat’s prayer changed everything

 सोचिए जब कोई इंसान अपने प्यार को पाने की दुआ नहीं बल्कि उसे हमेशा के लिए खो देने की मन्नत मांगे क्योंकि आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा ही दिल तोड़ देने वाला पल देखने को मिलने वाला है


 जहां राहत मंदिर पहुंचकर माता रानी के सामने अपने दिल का सबसे बड़ा त्याग रख देती है और रोते हुए कहती है कि माता रानी आज के बाद उसका और नहर जी का कभी आमनासामना ना हो उनकी राहें हमेशा के लिए जुदा कर दी जाए। राहत का यह फैसला उसके दिल को तोड़ रहा होता है। लेकिन वो खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करती है।






 वहीं दूसरी तरफ जैसे ही नहर को राहत के इस फैसले का आभास होता है। वो घबराकर घर से बाहर निकलता है और राहत का नाम पुकारते हुए उसे हर तरफ ढूंढने लगता है। नहर जोर-जोर से रूही रूही कहकर आवाज लगाता है। लेकिन मंदिर की घंटियों और राहत के टूटे हुए दिल की आवाज के आगे नहर की पुकार राहत तक पहुंच ही नहीं पाती। 



राहत मंदिर में माता रानी के सामने अपनी आखिरी दुआ पूरी कर चुकी होती है और अब वो अपने नए रास्ते की ओर कदम बढ़ाने ही वाली होती है कि तभी किस्मत एक और खेल खेलने लगती है। ठीक उसी वक्त नहर की एंट्री होती है। एक तरफ राहत अपने प्यार को छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला कर चुकी होती है और दूसरी तरफ नहर उसे रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है। 

Also read - Vasudha ; 3 January, New Promo Dev Shocked To Know Real Truth Of Chandrika


आने वाले एपिसोड में यही देखना सबसे ज्यादा दिलचस्प और दर्दनाक होगा कि क्या नहर समय रहते राहत को रोक पाएगा या फिर राहत का यह त्याग दोनों की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल देगा क्योंकि जब प्यार और त्याग आमने-सामने आते हैं तब फैसला सबसे ज्यादा मुश्किल होता है और यही पल इस कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बनने वाला है।



,

Comments