निहारिका की वजह से आज राध्या और प्रथम की शादी से जुड़े वो अनमोल लम्हे पल भर में झलकर राख हो जाते हैं।
जो यादें राध्या ने सालों तक संभाल कर रखी थी। आज वही यादें उसकी आंखों के सामने खत्म होती नजर आती हैं। ज्योति भाभी भी चाहकर उन चीजों को जलने से बचा नहीं पाती। कुछ यादें सिर्फ नहीं होती और जिंदगी भर का दर्द भी बन जाता है। अब नहरिका के चाल से राध्या की जिंदगी में बहुत बड़ी कठिन समस्या आ रही है।
आने वाले एपिसोड में निहारिका प्रथम को राध्या के खिलाफ भड़काने की पूरी कोशिश करती हुई दिखाई दे सकती है। वो इतनी बढ़ा चढ़ाकर बातें रखती है कि कुछ पल के लिए प्रथम के मन में भी शक और भ्रम पैदा हो जाता है। निहारिका राध्या को मतलबी और स्वार्थी साबित करने की कोशिश करती है। यह जताने की कि राध्या सब कुछ सिर्फ अपनी अहमियत के लिए कर रही है।
Also read - सरू 3 जनवरी का नया प्रोमो - दादाजी ने अन्नपूर्णा को बताई सरू की असली पहचान
लेकिन यह बात ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती क्योंकि अगले ही पल प्रथम अपनी आंखों से वह सच्चाई देख लेते हैं जिसे वह चाहकर भी अनदेखा नहीं कर सकते। राध्या जली हुई तस्वीरों को हाथ में लिए उन्हीं बीते लम्हों में खोई हुई होती है। उसकी आंखों में आंसू होते हैं और चेहरे पर टूटे भरोसे का दर्द साफ झलकता है। यहीं पर प्रथम को अंदर से झटका लगता है।
जिस रिश्ते को उन्होंने कभी दिल से नकारा नहीं था। आज उसी रिश्ते को यूं टूटते देखकर उन्हें गहरा अफसोस होने लगता है। जब सच्चाई सामने आती है तब समझ आता है कि गलती किसकी थी। आने वाले ट्रैक में यह भी संभव है कि प्रथम अब राध्या के पास जाकर अपने रिश्ते को एक बार फिर समय देने का फैसला करें।
निहारिका की साजिश से भले ही शादी की पुरानी यादें एक पन्ने से मिटती दिखें लेकिन राध्या और प्रथम के दिलों में बसी भावनाएं अब भी जिंदा है। अब देखना यह होगा कि क्या यही आग उनके रिश्ते को पूरी तरह जला देगी या फिर इसी राख से एक नई शुरुआत होगी। आगे क्या होगा, इसका फैसला आने वाला एपिसोड ही करेगा।
Comments
Post a Comment